09 April 2021 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना ने आज 2021 के सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं। शुक्रवार को यहां एक साथ 94 पॉजिटिव केस आए हैं। इसके साथ ही अप्रेल का कुल आंकड़ा अब 469 पर पहुंच गया है। अत्यधिक तीव्र गति से बढ़े कोरोना से प्रशासन सकते में है। आज कोरोना ने बीकानेर का बड़ा भाग कवर लिया है। आज पवनपुरी, शास्त्री नगर, रानी बाज़ार में 13, के के कॉलोनी व तिलक नगर में 9, मोमासर व श्रीडूंगरगढ़ में 9, गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर में 8, बड़ा बाज़ार, शीतला गेट व तेलीवाड़ा में 7, करणी नगर में 7, जस्सूसर गेट व मूंधड़ा चौक में 6, नापासर, नौरंगदेसर व नाल में 5, नोखा में 5, नीयर जेल में 4, एमपी कॉलोनी में 4, पुरानी गिन्नाणी में 3, धरणीधर व नत्थूसर गेट में 3, मुरलीधर व्यास नगर में 3, सर्वोदय बस्ती में 2, कोलायत में 2, एम एच में 2, पाबू बारी व रामपुरा में एक-एक पॉजिटिव आए हैं।
बता दें कि ये पॉजिटिव 1219 सैंपल्स में से आए हैं, जबकि गुरुवार को 1385 सैंपल्स में से 70 पॉजिटिव निकले।
एक तरफ कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है, दूसरी तरफ वैक्सीनेशन में भी अवरोध आ गया है। रविवार को पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन ऑफ रहेगा। प्रदेश को वैक्सीन की आपूर्ति ना होने से ये अवरोध आया है।
उल्लेखनीय है कि जिस तरह कोरोना पैर पसार रहा है, आमजन व जिम्मेदार लोग नहीं मानें तो स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
03 August 2022 08:03 PM