12 September 2020 09:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध शराब ठेका चलाने वाले रेस्टोरेंट मालिक का नशा उस वक्त उतर गया जब एसपी की जिला स्पेशल टीम ने दबिश दी। पैसा कमाने के मद में डूबे इस रेस्टोरेंट संचालक ने सोचा भी नहीं होगा कि वह सलाखों के पीछे जाएगा। दरअसल, डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह को सूचना मिली थी कि नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल ओवरब्रिज के पास स्थित सनराइज रेस्टोरेंट अवैध रूप से शराब ठेका भी चला रहा है। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे इस शराब ठेके पर अब तक पुलिस की नज़र ही नहीं गई। सूचना पर ईश्वर सिंह ने डीएसटी को रैकी के लिए भेजा। सूचना की पुष्टि होने पर नयाशहर पुलिस को सहयोग देकर रेस्टोरेंट में दबिश दी गई। रेस्टोरेंट से 250 देशी मदिरा के पव्वे, अंग्रेजी शराब 55 पव्वे, बीयर 71 नग सहित 4100 रूपए नकद जब्त किए गए। वहीं आरोपी रेस्टोरेंट संचालक पुरानी गिन्नाणी निवासी 37 वर्षीय चंदू सोलंकी पुत्र बजरंग लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
03 December 2023 02:20 AM