18 October 2020 08:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम अधीक्षक से ऊंची आवाज़ में बात करना वार्ड प्रभारी को भारी पड़ गया है। मामले में एच वार्ड प्रभारी नर्स प्रथम देवकरण से पीबीएम अधीक्षक मोहम्मद सलीम ने स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, केंद्रीय भंडार प्रभारी ने अधीक्षक को शिकायत की थी कि देवकरण द्वारा बिना पूछे इंडेन के 6 छोटे सिलेंडर वार्ड में ले जाए गए हैं।

इस पर अधीक्षक ने देवकरण को ऑफिस में बुलाकर जानकारी मांगी तो वह अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगा। नर्सिंग द्वारा इस तरह ऊंची आवाज़ में बात कर अनुशासनहीनता करने पर अधीक्षक ने उसे नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षक ने कहा है कि स्पष्टीकरण ना देने की स्थिति में उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
17 December 2020 04:43 PM