27 February 2020 08:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जाने-माने शायर बीकानेर के बेटे इरशाद अज़ीज़ ने अब फिल्मी दुनिया में एंट्री कर ली है। बीकाणे के लिए गौरव की बात है कि बहुत जल्द बीकाणे के इस बेटे का गीत बॉलीवुड फिल्म 'चाहत' में सुनने को मिलेगा। इतना ही नहीं इस गाने को आवाज़ प्रसिद्ध गायक जावेद अली ने दी है, वहीं फीमेल सिंगर डॉ माधुरी हैं। गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में हो गयी है। गाने के बोल हैं-‘तेरा मेरा रिश्ता है, मुहब्बतों का किस्सा है, इश्क करने वालों की जुबान पर रहता है’।
RELATED ARTICLES
12 January 2021 09:18 PM