12 January 2022 08:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विवेकानंद जयंती इस बार बीकानेर के युवाओं में बदलाव लेकर आई है। एबीवीपी बीकानेर महानगर के छात्रों ने आज एक नई पहल करते हुए स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर दुग्ध अभिषेक किया। एबीवीपी के महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर मंत्रोचार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान आयोजित हुई संगोष्ठी में युवाओं ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों पर चर्चा हुई।
इस दौरान प्रवास पर आए प्रांत सह संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा सहित पूनम शेखावत, रविन्द्र सिंह, मुकेश पूनिया, गजानंद ओझा, रामनिवास विश्नोई, मोहित जाजड़ा, श्रवण कुमावत, भव्य भाटी, शरद सिंह, परमेश्वर शर्मा, अरविंद कुमार, मदन कूकणा अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
26 June 2020 10:31 PM