25 January 2023 11:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अपराध के गढ़ नयाशहर थाना क्षेत्र में फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। वारदात रात 10 बजे की बताई जा रही है। सीओ सिटी आरपीएस दीपचंद सहारण के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी सीताराम कस्वां के घर के आगे दो हवाई फायर हुए। मामला दो गुटों की रंजिश से जुड़ा है। एएसपी सिटी आईपीएस अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि तीन संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीताराम ने पूर्व में फायरिंग की थी। उसे पुलिस ने 307 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। वह दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया। सीताराम की नरेश व मुकेश आदि से रंजिश है। पुलिस को नरेश गुट पर ही शक है।
बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम को फायरिंग की सूचना मिली थी। जिस पर नयाशहर पुलिस मौके पर गई। छानबीन शुरू की गई। ख़बर लिखने तक किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था।
बता दें कि नयाशहर थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस के अंकुश से बाहर हैं।
RELATED ARTICLES
28 March 2020 02:59 PM