27 February 2020 05:47 PM

खबरमंडी न्यूज, हनुमानगढ़। पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने व अश्लील सामग्री वायरल कर ज़मीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के विराण की है। महिला ने रमेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने पिस्टल दिखाकर डराते हुए उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का अश्लील वीडियो व फोटो भी लिए गए। बाद में यह सामग्री वायरल की गई और ब्लैकमेलिंग करते हुए दो बीघा ज़मीन भी आरोपी ने अपने नाम करवा ली। पुलिस ने आरोपों के आधार पर धारा 376(2)(एन), 450,384,386,190,292,506भादस सहित आईटी एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
11 July 2020 04:17 PM