16 March 2021 06:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फेसबुक यूजर्स के लिए एक बुरी ख़बर है। फेसबुक जल्द ही वॉच पार्टी का ऑप्शन बंद करने जा रहा है। फेसबुक से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार 16 अप्रेल 2021 से फेसबुक पर वॉच पार्टी का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में 16 अप्रेल से कोई भी फेसबुक प्रोफाइल, पेज़ व ग्रुप वॉच पार्टी होस्ट नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं अगर आपने पूर्व में कभी वॉच पार्टी होस्ट की है तो वह भी आपके फेसबुक डेटा से ऑटो डिलीट हो जाएगी। हालांकि फेसबुक ने पूर्व में की गई वॉच पार्टी के वीडियो व कमेंट डाउनलोड करने का समय भी दिया है। ऐसे में अगर आप अपनी वॉच पार्टी वीडियो व कमेंट्स डाउनलोड करना चाहते हैं तो 15 अप्रेल तक कर सकते हैं। वॉच पार्टी सामग्री डाउनलोड करने का तरीका नीचे दिए दोनों फोटो में उपलब्ध है। देखो फोटो


RELATED ARTICLES
29 April 2020 03:11 PM