29 August 2021 11:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इंद्रा कॉलोनी गणेश चौक से लापता 10 वर्षीय बच्चा 6 घंटे बाद मिल गया है। 10 वर्षीय गौरव राजपुरोहित शाम चार बजे गुस्सा होकर घर से चला गया था। जब वह आस पास कहीं नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के जीजा गणेश राजपुरोहित के अनुसार घर-परिवार के सदस्य, पड़ौसी सहित दोस्त आदि करीब 150 जने बच्चे की तलाश में निकले। उन्होंने वाट्सअप व फेसबुक पर भी पोस्ट किए। घंटों तक इधर उधर घूमने के बाद बच्चा जब भुट्टों के चौराहे पहुंचा तो जानकारों ने उसे देखा।
परिजनों ने सभी मदद करने वालों का आभार जताया है। गणेश राजपुरोहित ने बताया कि करीब डेढ़ सौ लोगों की टीम सहित सभी की मदद और दुआएं काम आई कि बच्चा सही सलामत मिल गया। उसके ना मिलने तक सबके हाल बेहाल हो गए थे।
RELATED ARTICLES
28 January 2026 12:33 AM