31 January 2021 11:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में पिस्तौल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात दौराने गश्त संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास .32 बोर की मैगजीन मय पिस्टल पाई गई। पिस्तौल अवैध थी। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्जवल ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवा बस्ती निवासी 26 वर्षीय रामकिशन पुत्र रामचंद्र माली के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
01 February 2021 10:33 PM