03 August 2021 11:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाईयों द्वारा भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना देशनोक की रोही की बताई जा रही है। मृतक जोधपुर निवासी 22 वर्षीय घनश्याम दान नोखा थाना क्षेत्र के जेगला स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। वह अपने ममेरे भाई की पत्नी के साथ जेगला लगती रोही में था। तभी ममेरे भाइयों ने वहां आकर उसके साथ गंभीर मारपीट की। बाद में जेगला स्थित खेत की ढ़ाणी में ले गए। वहां जाकर जोधपुर निवासी अपनी बुआ को फोन कर आने को कहा। इसी दौरान घनश्याम ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि घनश्याम के साथ मौजूद रही उसके ममेरे भाई की पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस महिला को मेडिकल के लिए लेकर गई है।
प्रथमदृष्टया मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी होने पर ममेरे भाइयों ने घनश्याम व महिला को पीटा बताते हैं।
मौके पर देशनोक थानाधिकारी जगदीश सिंह मय पुलिस टीम तफ्तीश में जुटी है। हालांकि मामला नोखा व देशनोक की सीमा का होने की वजह से सुबह नोखा पुलिस मौके पर गई थी। बाद में देशनोक पुलिस को बुलाया गया। जिस ढ़ाणी में घनश्याम ने दम तोड़ा वह नोखा थाना की सीमा में है, लेकिन जहां मारपीट की गई, वह जगह देशनोक की रोही बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
27 June 2020 08:54 PM