22 January 2023 11:34 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में व्यास कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट जल गया। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के एच एम रोहिताश भारी के अनुसार महर्षि गौतम सर्किल के पास स्थित डोसा प्लाजा रेस्टोरेंट में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त रेस्टोरेंट बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में रेस्टोरेंट का अधिकतर फर्नीचर जल गया।
रेस्टोरेंट में फायर फाइटर सिलेंडर थे, इससे आग को फैलने से रोका जा सका। बता दें कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में इस तरह के प्रतिष्ठानों को बिजली संबंधी उपकरणों के रख रखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रख रखाव के अभाव में भी शॉर्ट सर्किट हो जाता है।
RELATED ARTICLES
01 February 2023 01:31 PM