01 March 2020 10:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र का है। जहां ओबीसी बैंक का एटीएम अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया। लेकिन पैसे निकालने में वे असफल रहे। पुलिस ने बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 व 380 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सउनि गुरबच्चन सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
28 January 2022 04:27 PM