05 August 2025 11:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में 35 वर्षीय विदेशी महिला से दुष्कर्म की ख़बर सामने आ रही है। मामला सागर होटल का बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ के अनुसार आरोपी दिनेश गौड़ को राउंड अप कर लिया गया है।
पीड़िता फिलिपिंस की है। वह वर्किंग वीजा पर भारत में काम कर रही है। वह दस दिनों पहले ही बीकानेर आई थी।
महिला बीकानेर सिटी में ही रुकी थी। वह एक परफॉर्मर बताई जा रही है। वह सार्दुल क्लब मैदान में लगे मेले में आई थी। आरोपी दिनेश उसे डिनर के बहाने सागर होटल ले गया था। आरोप है कि यहीं पर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी दिनेश गौड़ इवेंट मैनेजर बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
08 January 2022 03:43 PM