26 October 2021 09:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। नापासर निवासी दो बहनों ने आत्महत्या कर ली है। नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के अनुसार नापासर निवासी 18 वर्षीय सरस्वती छींपा पुत्री गोपालराम व 13 वर्षीय सरिता छींपा पुत्री गोपालराम ने फांसी लगा ली। घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी के अनुसार बड़ी बहन ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाई। वहीं छोटी बहर ने बाहर चौक में फांसी लगा ली। थानाधिकारी के अनुसार घटना के वक्त छोटा भाई ही घर बताया जा रहा है। माता पिता व बड़ी बहन घर से बाहर थी।
छोटी उम्र की दो बहनों का एक साथ आत्महत्या करना कई सवाल खड़े कर रहा है। मामला संदिग्ध है। दो सगी बहनें आखिर एक साथ फांसी क्यूं लगाएगी?
RELATED ARTICLES
14 May 2020 02:03 PM