07 March 2020 12:07 AM

मगर कहां गया आरोपी ????
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस लावारिश पड़े मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला चुरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र का है। आज दौराने गश्त पुलिस को लादड़िया अंडर ब्रिज के पास एक लावारिश पड़ी कपड़े की थैली मिली। पुलिस को संदिग्ध लगने पर थैली चैक की गई, जिसमें कुल 85 कारतूस मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारतूस जिंदा हैं। सभी कारतूस 12 बोर के हैं । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कोई छोड़ गया या ले जाते समय गिर गये। फिलहाल पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कारतूस थानाधिकारी रामविलास विश्नोई मय टीम को दौराने गश्त मिले थे।
RELATED ARTICLES
27 April 2021 07:00 PM