14 June 2020 11:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पलाना से चार किलोमीटर बीकानेर की तरफ हाइवे पर पिकअप व अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में तीन की मौत हो चुकी है। इनमें से एक युवक कोजाराम की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 15 वर्षीय बालिका छोटी पुत्री भागीरथ मेघवाल व 45 वर्षीय बाबूलाल पुत्र आइदानाराम मेघवाल की मृत्यु पीबीएम में हुई बताते हैं। इसके अलावा दो घायलों का पीबीएम में इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अनोपसिंह के अनुसार सभी पांचू थाना क्षेत्र के साधुना गांव के हैं। बता दें कि ख़बर लिखने तक देशनोक थानाधिकारी अनोपसिंह व सीओ मौके पर थे।
RELATED ARTICLES
13 May 2023 01:44 PM