10 August 2023 10:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस में लगे सब इंस्पेक्टरों पर लगता है ग्रह नक्षत्र भारी चल रहे हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम द्वारा निलंबित किए गए दो सब इंस्पेक्टरों की चर्चा अभी थमी नहीं थी, इतने में एक और सब इंस्पेक्टर आईजी ओमप्रकाश पासवान के कोप का शिकार हो गया है। मामला नोखा थाने से जुड़ा है। आईजी ओमप्रकाश ने नोखा में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पुत्र चैनाराम को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि रमेश कुमार के पास दहेज प्रताड़ना का मामला आया था। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय परिवादिया से ही दुर्व्यवहार किया। शिकायत आईजी तक पहुंची तो आईजी ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच खोल दी। मामले की जांच रेंज ऑफिस में तैनात एडिशनल एसपी अंजुम कायल को सौंपी गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
20 March 2020 07:37 PM