20 October 2022 07:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खाजूवाला में सवा दो लाख की लूट का मामला सामने आया है। वारदात आज शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि भारत फाइनेंस का कलेक्शन एजेंट दीपाराम आज शाम खाजूवाला लौट रहा था। इसी दौरान 8 केवाईडी में डिजायर कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। दीपाराम मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। कार में बैठे बदमाशों ने उसका बैग छीना और भाग गए। शेखावत ने बताया कि कलेक्शन एजेंट के अनुसार कार में चार बदमाश थे। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM