11 February 2022 11:33 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भुट्टों के चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मामला शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे का है। चौराहे पर स्थित नाले के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव कीचड़ से सना था। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। खादिम खिदमतगार सोसायटी को सूचना दी गई। सोसायटी के सोएब व हाजी जाकिर ने शव को एंबुलेंस में डालकर पीबीएम मोर्चरी पहुंचाया।
पीबीएम में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन आदि ने सहयोग किया।
प्रथमदृष्टया मृतक की उम्र करीब 55-60 साल लग रही है। उसके सफेद दाढ़ी है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
02 October 2024 02:16 PM