07 February 2023 12:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लुटेरों और बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को ललकार दिया है। पुलिस एक वारदात ट्रेस करती है कि तभी दूसरी वारदात हो जाती है। आपराधिक तत्वों से शहर भी सहमा है तो पुलिस भी परेशान लग रही है। सोमवार को कोटगेट थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना के बाद कोटगेट पुलिस हरकत में है।
सोमवार को कोयला गली में खड़ी महिला के गले से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चेन खींच ली। आरोपी बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर थे। नकाबपोश थे। पुलिस टीमें आरोपियों को ट्रेस आउट करने की कोशिश कर रही है। अब तक सफलता नहीं मिली है। कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने कहा कि पुलिस लगी हुई है, जल्द ही आरोपी उनकी पकड़ में होंगे।
RELATED ARTICLES
19 December 2022 07:24 PM