26 July 2020 10:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन को लेकर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री ने बड़ा निर्णय दिया है। समीक्षा बैठक में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि जिन जिलों में अधिक कोरोना केस आ रहे हैं, वहां कलेक्टर लॉक डाउन लगा सकते हैं। ऐसे में बीकानेर में लॉक डाउन की आशंकाएं बढ़ गई है। बता दें कि यहां पिछले 15 दिनों से कोरोना पॉजिटिव अधिक आ रहे हैं, ऐसे में कलेक्टर नमित मेहता अगर चाहें तो बीकानेर को लॉक डाउन लगा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव आने के लिहाज से राजस्थान के प्रमुख जिलों में शामिल हो चुका है। अगर बीकानेर को लॉक डाउन से बचना है तो सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों की पालना करते हुए कोरोना को मात देने में हर एक नागरिक को अपनी भूमिका तय करनी होगी।
RELATED ARTICLES
12 July 2021 09:46 PM