02 October 2022 12:00 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेलवे ग्राउंड में चल रहे डांडिया महोत्सव के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नई लाइन गंगाशहर निवासी 20 वर्षीय मधु मोदी पुत्र दिनेश मोदी को कुछ बदमाशों ने चाकू मारा है। मधु का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
दिनेश मोदी के अनुसार मधु व उसके कुछ दोस्त, दोस्तों की बहनें आदि रेलवे ग्राउंड में डांडिया खेलने गए थे। वहां पर 10-15 लड़के लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में बातचीत हुई। कार्यक्रम के बाद जब मधु व उसके दोस्त जाने लगे, तभी आरोपी पक्ष के युवकों ने घेरकर मधु के पेट में चाकू घोंप दिया।
आरोपियों की पुष्ट पहचान अब तक नहीं हुई है। हालांकि उनमें से एक दो बदमाश धोबी तलाई के होने की बात भी कही जा रही है। ख़बर लिखने तक परिवाद दिया जा रहा था।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
07 November 2020 12:10 AM