21 October 2022 12:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दीपावली से ठीक पहले जुए के खिलाफ बीकानेर पुलिस एक्शन मोड पर है। कुछ देर पहले नयाशहर थाना इलाके में चल रहे झंडी-मंडी जुआ घर पर एसपी योगेश यादव की स्पेशल टीम ने धावा बोल दिया। टीम ने 20 जुआरियों को धर दबोचा है। वहीं 36 हजार रूपए नकद भी बरामद किए बताते हैं।
स्पेशल टीम के एएसआई सुभाष यादव के अनुसार वैद्य मघाराम कॉलोनी की एक दुकान में यह जुआ घर चल रहा था। यहां परदे पर षष्टकोण गोटियां खेली जा रही थी। इस जुए का नाम झंडी मंडी बताया जा रहा है। वहीं कहीं कहीं इसे झंडी मुंडी भी कहा जाता है।
RELATED ARTICLES
22 May 2020 05:06 PM