16 December 2024 11:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की टांगें तोड़ दी। मामला गंगाशहर की चौपड़ा बाड़ी का है। जहां दो दिन पहले घर के आगे फोन पर बात कर रहे 35 वर्षीय बाबूलाल सोनी को उसके भाई ने लाठी से बुरी तरह पीटा। बाबूलाल पीबीएम में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसके दोनों पैरों में काफी चोटें व फ्रेक्चर आए हैं। दोनों पैरों का ऑपरेशन होगा।
घायल बाबूलाल की पत्नी चांदनी ने शंकरलाल सोनी, राजू देवी सोनी, पवन सोनी, मदन सोनी, किरण व मुन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। गंगाशहर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवादिया ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मेरे पति पर लाठियों व सरियों से वार किए। पति की चीखें सुनकर वह घर से बाहर आई तो उसके साथ भी मारपीट व बदतमीजी की।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 December 2020 11:25 PM