07 March 2020 12:14 AM

बड़ी रकम लेने वाले डॉक्टर पर मुकदमा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्राइवेट अस्पताल द्वारा गलत इलाज करने से मौत का मामला सामने आया है। मामला नोखा का है। थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि नागौर निवासी कैलाश जाट ने आरोप लगाया है कि नोखा के चौधरी अस्पताल के डॉक्टर ओमप्रकाश चौधरी ने उसकी पत्नी का गलत इलाज किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार माह की प्रेग्नेंट कोयल देवी को 1फरवरी के दिन इस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब डॉक्टर ने कहा कि उसका बच्चा पेट में मर चुका है जिसे निकालना होगा। इस बाबत चालीस हजार रूपए भी अस्पताल ने लिए। लेकिन सही तरीके से इलाज ना करने की वजह से हालात बेकाबू हो गये। जिस पर महिला को बीकानेर के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन श्रीराम अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। तब पीबीएम ले जाया गया, जहां आईसीयू में कोयल देवी भर्ती रही, लेकिन 5 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर चौधरी व नर्स संतोष के खिलाफ धारा 304 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीआई रमेश कुमार कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
11 August 2020 08:53 PM