31 October 2022 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार से बीकानेर में क्रिकेट का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है। तनसुख सिंगी ने बताया कि महावीर यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस छ: दिवसीय टूर्नामेंट में जैन समाज की आठ टीमें हिस्सा लेगी। इसमें सूरत व कलकत्ता की टीमें भी हिस्सा ले रही है।
पंकज बैद ने बताया कि सोलर हाउस व बर्गर बूथ इस टूर्नामेंट के अर्थ सहयोगी है। सभी मैच बीकानेर के रेलवे ग्राउंड में डे-नाइट खेले जाएंगे। एक नवंबर से 6 नवंबर तक चलने वाले ये मैच सुबह साढ़े सात बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेंगे।
जुबिन बोथरा ने बताया कि पहले तीन दिनों में 12 लीग मैच होंगे। वहीं 4 नवंबर को क्वार्टर फाइनल, 5 नवंबर को सेमी फाइनल व 6 नवंबर को फाइनल मैच होगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों व खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। देर रात तक आयोजक तैयारियों में जुटे थे। बताया जा रहा है कि यह सबसे रोचक क्रिकेट टूर्नामेंट होगा।
RELATED ARTICLES
17 March 2022 08:41 PM