28 August 2022 05:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रानी बाजार, शकुंतला भवन के सामने स्थित निवास में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर कोटगेट कार्यवाहक थानाधिकारी राजेंद्र लेघा सहित पुलिस मौके पर पहुंची है। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन भी मौके पर है। सूत्रों के मुताबिक यह मकान सुनील सोनी नाम के युवक का है। मकान के कमरे में युवक का शव पूर्ण रूप से नग्न अवस्था में पड़ा है। शव पांच सात दिन पुराना लग रहा है। मामला आत्महत्या का है या हत्या या प्राकृतिक मौत का, यह अभी अस्पष्ट नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस मकान में सुनील सोनी अकेला रहता था। उसके परिवार में भाई है जो यूपी रहता है। एक बहन है जो कलकत्ता रहती है। पुलिस ने दोनों को सूचना दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक वह पहले भी आत्महत्या की चेतावनी व आर्थिक विवादों की वजह से चर्चा में आ चुका है। ख़बर लिखने तक शव उठाया नहीं गया था।
RELATED ARTICLES
04 February 2021 12:02 PM