06 August 2025 01:28 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विदेशी महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्लॉट नंबर 273 ए, सेक्सन 7 विस्तार योजना, न्यू पावर हाऊस रोड़, जोधपुर निवासी 45 वर्षीय दीनदयाल उर्फ दिनेश गौड़ पुत्र नेमीचंद गौड़ के रूप में हुई है। बता दें कि फिलीपींस निवासी 35 वर्षीय महिला अपने काम से बीकानेर आई थी। यहां वह सादुल क्लब मेले में आई थी। दिनेश इवेंट मैनेजर बताया जा रहा है। सादुल क्लब का मेला भी उसी ने लगाया बताते हैं।
बताया जा रहा है कि जान पहचान होने का फायदा उठाकर दिनेश महिला को डिनर के लिए सागर होटल लेकर गया। जहां विदेशी महिला को शराब पिलाई गई। जब महिला शराब के नशे में थी, उसी दौरान दुष्कर्म की घटना की बताते हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म की घटना के बाद फरार हो गया था। जिसे श्रीडूंगरगढ़ से गिरफ्तार पकड़ा गया। आरोपी को पकड़ने में बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी व साईबर सैल के एएसआई दीपक यादव की भूमिका रही।आईपीएस विशाल जांगिड़ मामले की जांच कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
25 September 2022 05:10 PM