13 April 2020 06:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा अनाज मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज सुबह करीब 250 गाड़ियां मंडी पहुंची थी। गेट पर सेनेटाइजर जरूर हुआ लेकिन इसके बाद की स्थिति भयावह है। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। जिंसो की बोली के वक्त एक साथ 30-40 लोग खड़े पाए गए। चौंकाने वाली बात तो यह है कि मंडी समिति द्वारा नियमों की पालना नहीं करवाई जा रही। इस गंभीर मुद्दे पर लापरवाही हुई समिति को यह तक नहीं पता कि बोली स्थल व दुकानों के आगे व्यापारियों के खड़े रहने के लिए एक एक मीटर की दूरी में घेरे भी बनाने जरूरी है। उल्लेखनीय है कि अगर यहां से कोई संक्रमित हुआ तो गांव गांव तक कोरोना फैल सकता है। देखें वीडियो


" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
13 August 2020 11:43 AM