06 June 2020 04:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोरखाना गांव में 29 मई को हुई हत्या के आरोपियों में से दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। वहीं कई आरोपी अब तक फरार है। पुलिस ने मामले में सुभाष विश्नोई व मोहब्बत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 29 मई की घटना में नौ दिन बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया यह साफ नहीं किया जा रहा। हालांकि आरोपी नोखा से कहीं बाहर से लाये जाने की बात कही जा रही है। ज्ञात रहे कि 50 वर्षीय बजरंग राजपूत पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की गई थी। जिसमें पांच नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोपी पक्ष शराब ठेकेदार बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
19 September 2020 12:48 PM