26 August 2021 02:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले के 16 हैड कांस्टेबल अब वन स्टार ऑफिसर यानी एएसआई बन गए हैं। इन सभी 16 एएसआई की अब 45 दिनों की पीसीसी होगी। जिसके बाद इन्हें पोस्टिंग मिलेगी। हैड कांस्टेबल से एएसआई में प्रमोट होने वाले इन पुलिसकर्मियों में मोहनराम पुत्र हीराराम, काशीराम पुत्र पृथ्वीराज, किशनदास पुत्र मोहनदास, जेठाराम पुत्र आदूराम, सुरेंद्र कुमार मीणा पुत्र प्रभातीलाल, सुभाषचंद्र पुत्र रतिराम, नरेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, भवानीदान पुत्र धन्नादान, भंवरलाल धाड़क पुत्र भगवानाराम, मदनगोपाल स्वामी पुत्र बाबूलाल, जयसिंह पुत्र जालम सिंह, महावीर प्रताप सिंह पुत्र छोटूसिंह, कालूराम मेघवाल पुत्र मघाराम, फूसाराम पुत्र पूनाराम, लक्ष्मणराम मेघवाल पुत्र रामलाल व राजूराम नायक पुत्र शंकरलाल शामिल हैं। इनमें से कालूराम मेघवाल वर्तमान में कोतवाली थाने के एच एम के पद पर कार्यरत हैं। वहीं लक्ष्मण राम व महावीर प्रताप सिंह कोटगेट थाने में तथा काशीराम कालू थाने में तैनात हैं।
बता दें कि 13-14 जुलाई को आईजी प्रफुल्ल कुमार ने हैड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति हेतु योग्यात्मक परीक्षा ली थी। जिसमें 137 हैड कांस्टेबल बैठे। 27 जुलाई को लिखित परीक्षा का परिणाम आया। जिसमें 98 को आउटडोर के लिए चयनित किया गया। 25 जुलाई को आउटडोर हुआ, जिसमें 98 में से 60 अभ्यर्थी आउटडोर में शामिल हुए। शेष ने पहले ही आउटडोर में सम्मिलित ना होने की लिखित सूचना दे दी थी। इन 60 में से 16 अभ्यर्थी एएसआई बन गए हैं। अब इन सभी की पीसीसी होगी।

RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:35 PM