06 October 2020 10:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनाव ड्यूटी में नहीं पहुंचना गंगाशहर के शिक्षक सहित एक अन्य शिक्षक को भारी पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नमित मेहता ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। गंगाशहर की बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक नंदकिशोर राजपुरोहित सहायक मतदान अधिकारी एपीओ वन नियुक्त किया गया था। परंतु ईत्तला मिलने के बावजूद राजपुरोहित ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। वहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय शोभासर गोपाल राम को एपीओ टू नियुक्त किया गया था। लेकिन गोपालराम ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। बता दें कि आज लूणकरणसर व बज्जू क्षेत्र में सरपंच व उप सरपंच पद के चुनाव थे। चुनाव जैसे अतिआवश्यक कार्य में ना पहुंचने पर दोनों को निलंबित किया गया है। निलंबन काल के दौरान दोनों का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय होगा।
RELATED ARTICLES
05 December 2024 02:04 PM