22 May 2021 09:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना काल का सकारात्मक पक्ष यह रहा है कि लोगों की सेवा भावना देखने को मिल रही है। हर सक्षम इंसान अपने स्तर पर कुछ ना कुछ सेवा करना चाह रहा है। इसी कड़ी में डागा गैस सर्विस ने भी आज मुख्य स्थानों पर तैनात पुलिस बल को छाछ पिलाकर तृप्ति दी। इस दौरान पुराना बस स्टैंड, नोखा रोड़, गोगागेट, जेलरोड़, कोटगेट, सिटी कोतवाली, बड़ाबाजार, गोपेश्वर बस्ती, घूमचक्कर व गौतम चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों बल को छाछ पिलाई गई। विमल चंद डागा की प्रेरणा से किए गए इस कार्य में अनिल कुमार डागा के साथ केप्सा पुष्करणा, गिरीश गोस्वामी, अशोक भादानी, रोहित बैगानी, जितेंद्र डागा व लोकेश भंसाली ने सेवाएं दी।
RELATED ARTICLES
26 February 2026 03:30 PM