27 May 2020 01:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी जोस मोहन द्वारा गठित डीएसटी की सूचना पर घर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पर नयाशहर पुलिस ने दबिश दी। बीती रात सूचना मिलने पर डीएसटी ने नयाशहर पुलिस को सूचना दी। जिस पर सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल मय जाब्ते रामपुरा बस्ती स्थित मकान पर पहुंची। जहां आरोपी मेहरसिंह उर्फ करणीसिंह शेखावत अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 168 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के बरामद किए। आरोपी अधिकृत शराब ठेके पर सैल्समेन है, तथा घर में इसी ठेके की ब्रांच चलाकर 6 बजे बाद भी शराब बेच रहा था।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
16 April 2021 12:13 AM