21 March 2020 05:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयपुर में तीन लोगों की कोरोना से मौत की अफवाह फैलाने वाले युवक को खाजूवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी त्रिलोक चंद ने सोशल मीडिया में यह अफवाह फैलाई थी, जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई। थानाधिकारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने अफवाह फैलाकर लोकशांति भंग की है, इससे आमजन में भय का माहौल पैदा होता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोटगेट पुलिस ने इसी आरोप में शरद किराडू नाम के युवक को दबोचा था। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नज़र रख रही है।
RELATED ARTICLES
28 December 2020 08:01 PM