05 September 2024 09:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नोखा में एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल युवक की पहचान नोखा के वाल्मीकि बस्ती निवासी चेतन तेजी के रूप में हुई है।
सीओ हिमांशु शर्मा के अनुसार चेतन अपने घर के पास चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। पहले मारपीट की, फिर फायर कर दिया। आरोपी बीकानेर के बताए जा रहे हैं। दोनों ने नकाब पहन रखा था। यह जानकारी पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में मिली है।
चेतन को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। गोली उसके पेट में लगी है।
बताया जा रहा है कि चेतन की बीकानेर में किसी से रंजिश है। उन्हीं पर फायरिंग का आरोप है। ख़बर लिखने तक चेतन का इलाज जारी था। गोली निकाली जानी थी।
RELATED ARTICLES
11 February 2021 09:07 PM