24 September 2021 11:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में दो नये पॉजिटिव ट्रेस हुए हैं। दोनों पॉजिटिव महिलाएं बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों के घर गई हैं।
इनमें एक महिला सर्वोदय बस्ती की है, वहीं दूसरी महिला जयनारायण व्यास कॉलोनी की है। बता दें कि दो दिन पूर्व जयनारायण व्यास कॉलोनी के पति पति पॉजिटिव पाए गए थे। यह महिला भी उसी क्षेत्र की बताई जा रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती व गंगाशहर की शिव वैली में पिछले तीन दिनों में पांच पॉजिटिव आ चुके हैं।
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को यहीं खत्म करना जरूरी हो गया है। पहले और दूसरे सीजन में भी शुरूआती तौर पर इसी तरह इक्के दुक्के केस सामने आए थे। जिन्हें गंभीर ना लेना भारी पड़ा था। स्वास्थ्य विभाग को अब सैंपलिंग बढ़ाते हुए कार्य करना चाहिए। आमजन की जिम्मेदारी और अधिक होनी चाहिए, क्योंकि आमजन लापरवाह बना रहा तो प्रशासन सारी शक्ति लगाकर भी कोरोना की तीसरी लहर को रोक नहीं पाएगा।
RELATED ARTICLES
02 June 2020 03:32 PM