31 July 2026 12:27 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर का है।
जहां 20 वर्षीय तमन्ना राव पत्नी रामदेव भाट ने आत्महत्या कर ली। तमन्ना ने गुरूवार दोपहर दो बजे छत्त पर बने कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगाई।
मुक्ताप्रसाद थाने के एचएम दीपक कुमार ने बताया कि तमन्ना मूल रूप से श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी की है। दो साल पहले रामदेव से उसका विवाह हुआ था। रामदेव बाहर रहता है। वहीं तमन्ना अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर पर ही रहती। 60 वर्षीय ससुर भी यहीं रहता है।
पिता प्रकाश भाट देर रात थाने पहुंचा। परिजनों ने मृतका तमन्ना के पति व ससुर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि तमन्ना को ससुराल में परेशान किया जाता था। पुलिस जांच में सबकुछ स्पष्ट होगा।
RELATED ARTICLES
30 December 2021 12:31 AM