05 August 2021 11:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एन आई एस खेल प्रशिक्षकों के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न मांगें लेकर एक प्रतिनिधि मंडल माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी से मिला। एन आई एस खेल प्रशिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष माधोसिंह चारण के नेतृत्व में निदेशक से मिले मंडल ने एन आई एस के हित में 6 मांगें रखी।
चारण ने कहा कि एन आई एस योग्यताधारी प्रशिक्षकों के इच्छित स्थान की पूर्ति की जाए। शाला क्रीड़ा संगम में एन आई एस योग्यताधारी को प्राथमिकता से लगाया जाए। सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में एन आई एस योग्यताधारी प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। निदेशक ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।
इसके अतिरिक्त नये स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की मांग भी की गई है। इस दौरान संघ के प्रदेश मंत्री संतोष कुमार नायक, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, महिला मंत्री संपत्त राठौड़, मंत्री राधा किशन छंगाणी व कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन विश्नोई आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
22 September 2022 09:50 PM