18 November 2021 05:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगरीय क्षेत्र के अस्सी वार्डों में अब हनुमान की कृपा बढ़ सकती है। वजह, अस्सी के अस्सी वार्डों में अब सुंदरकांड गूंजेगा। सुंदरकांड का यह अनुष्ठान बजरंग दल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 47 से इसकी शुरुआत की जाएगी। बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कांकड़ वाला हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन होगा। अभियान का पहला सुंदरकांड नवदीप बीकानेरी की टीम करेगी। युवा नेता गोविंद सारस्वत की देखरेख में सुंदरकांड अनुष्ठान की तैयारियां चल रही है।

शेखावत ने बताया कि हर वार्ड में एक बार सुंदरकांड करवाया जाना है। इसके लिए संभवतया मंदिर अथवा सार्वजनिक स्थलों का चयन किया जाएगा। आगामी सुंदरकांड की सूचना भी शीघ्र ही दी जाएगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 September 2024 02:17 PM