25 July 2020 01:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक और कोविड अस्पताल शुरू होने जा रही है। अब मेडिकल कॉलेज स्थित सुपर स्पेशलिटी कोविड अस्पताल के बाद दूसरी कोविड अस्पताल जनाना की नयी बिल्डिंग में शुरू होगी। इस आशय के लिखित आदेश पीबीएम अधीक्षक ने जारी कर दिए हैं। आदेश में औषध विभाग के अध्यक्ष को इस कोविड अस्पताल-2 में पृथक यूनिट रोटेशन के अनुसार ड्यूटी लगाने को कहा है। बता दें कि कोविड अस्पताल-2 में अस्म्टोमेटिक कोमरबिड और माइल्ड सिम्टोमेटिक मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए यह अस्पताल शुरू किया गया है।
RELATED ARTICLES
03 July 2020 10:41 PM