14 January 2022 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार को सुबह सुबह ही कोरोना ने पांच शतक लगा दिए हैं। सुबह आई रिपोर्ट में एक साथ 509 पॉजिटिव मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक पांच सौ आंकड़ा केवल गुरूवार को ही पार हुआ था। गुरूवार का दिनभर का रिकॉर्ड 556 था। मगर शुक्रवार को पहली ही रिपोर्ट में 509 पॉजिटिव आ गए। ऐसे में आज नया रिकॉर्ड बनने की आशंका है।
सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार सुबह की रिपोर्ट में खाजूवाला से भी काफी संख्या में पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त पलाना से भी पॉजिटिव मिले हैं। खाजूवाला में अब तक कोरोना मामले में नगण्य थे। इसके अतिरिक्त श्रीडूंगरगढ़ तहसील से भी पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि कई गांवों में पॉजिटिव कम आने का कारण कम जांचें होना है। श्रीडूंगरगढ़, नोखा व कोलायत में जांचें होती है, इसलिए पॉजिटिव भी मिलते हैं। वहीं सर्वाधिक जांचें बीकानेर नगरीय क्षेत्र की होती है। बीकानेर नगरीय क्षेत्र का चप्पा चप्पा कोरोना से संक्रमित हो चुका है। आज भी परकोटे के अंदर से लेकर बाहर की ओर चारों तरफ कोरोना के केस मिले हैं। पीपी ब्रांच में भी कोरोना आ चुका है। इसके अतिरिक्त गंगाशहर बेल्ट में भी काफी पॉजिटिव मिले हैं। देखें सूची





RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
28 December 2021 09:22 PM