09 April 2021 11:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में शुक्रवार को कोरोना के 94 नये मामले आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर अरुण प्रकाश शर्मा ने एक आदेश जारी कर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धार्मिक, राजनैतिक अथवा सामाजिक जुलूस या भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी है। शर्मा ने कहा है कि कोरोना ने गति पकड़ ली है। ऐसे में उन धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक कार्यक्रमों व जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी जिनकी वजह से सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ की स्थिति पैदा हो। भीड़ भाड़ से संक्रमण फैलने का खतरा बढेगा। यदि कोई बिना पूर्व अनुमति के ऐसे आयोजन करता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शर्मा ने आमजन से अपील कर कहा है कि वे मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की कड़ी पालना करें। कोरोना नियमों की पालना ना करने पर और अधिक सख्ती की जाएगी। वहीं कोरोना संक्रमण का फैलाव जितना अधिक होगा, उतनी ही अधिक सख्ती करनी पड़ेगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
14 October 2021 10:50 PM