11 June 2020 03:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश के करोड़ों छोटे-बड़े सटोरियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। आज सौरव गांगुली ने मुंबई में आईपीएल जल्द ही शुरू करवाने के संकेत दिए हैं। गांगुली ने कहा है कि आईपीएल बिना स्टेडियम-दर्शको़ं के भी हो सकता है। संकेत इशारा करते हैं कि आईपीएल शीघ्र होंगे। वहीं दर्शकों की बात करें तो स्टेडियम में लाइव देखने वाले दर्शक बहुत ज्यादा नहीं होते, जबकि अधिकतर लोग डिजीटल माध्यम से मैच देखते हैं। बता दें कि लॉक डाउन से अब तक क्रिकेट सहित सभी मैदानी खेल बंद है। ऐसे में सट्टा जगत बेरोजगार हो चुका है। एक अनुमान के अनुसार केवल बीकानेर जिले में ही करीब एक लाख के आसपास लोग सट्टे से जुड़े हैं। ऐसे में यह सब बेरोजगार हो चुके थे। हालांकि सट्टा व्यापार में कमाने वालों की संख्या कम होती है, लेकिन जिन्हें सट्टे की लत्त लग चुकी है, वे ज्यादतर लोग यही काम कर पाते हैं। ऐसे में पंटरों से लेकर बुक्की व ग्राहक सभी इन दिनों बेरोजगार हैं। क्रिक्रेट के अलावा फुटबॉल और अन्य खेलों पर भी बड़ा सट्टा खेला जाता है। लेकिन इन दिनों अन्य सभी खेल भी बंद है। अगर खेल फिर से शुरू होते हैं तो सट्टा व्यापार फिर से पनपेगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM