11 May 2020 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के बीच चीन से दूसरी बड़ी चिंताजनक ख़बर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक चीन ने संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तीन फाइव जी इंटरनेट नेटवर्क स्टेशन स्थापित किये हैं। आशंका है कि चीन इसके माध्यम से अब भारत की गतिविधियों पर नज़र रखेगा। ऐसे में भारत के लिए ये बड़ी चिंता की ख़बर मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक चीन ने ये तीन स्टेशन 5300 मीटर, 5800 मीटर और 6500 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किए हैं। वहीं ठंड से स्टेशन को होने वाले नुक़सान से बचाने का इंतज़ाम भी किया है। बताया जा रहा है कि यहां फाइव जी काम भी करेगा और एक मिनट में एक जीबी तक की स्पीड देगा। जेएनयू के एक्सपर्ट का मानना है कि चीन की यह नापाक हरकत सिर्फ भारत की गोपनीय गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए है। ऐसे में चीन की क्या मंशा हो सकती है और क्या नहीं, लेकिन भारत को सावधान हो जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कोरोना भी चीन से ही पूरी दुनिया में फैला था। वहीं कोरोना को लेकर भी चीन शक के घेरे में बना हुआ है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
17 August 2020 12:41 PM