13 August 2025 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मेहोजी महाराज के मंदिर में 14 अगस्त की रात जागरण आयोजित होने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरण में एक से बढ़कर एक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के पुजारी नेनू राम नाई ने बताया कि इस बार जेपी देरा, भंवर राणा, महेंद्र राणा, भैराराम, प्रीति नागौरी, मोती नागौरी सहित झांकी व नृत्य कलाकार आर के नागौरी को बुलाया गया है।
कलाकार मेहोजी महाराज की भक्ति में आनंददायक प्रस्तुतियां देंगे। ग्रामवासी प्रहलाद सिंह व महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि रायसर स्थित मंदिर में जागरण के पश्चात 15 अगस्त को पैदल संघ रवाना होगा। वहीं 18 अगस्त को मेहोजी महाराज के मंदिर में भव्य मेला भरेगा। मंदिर प्रशासन ने अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जागरण सफल बनाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
27 November 2020 10:48 PM