22 November 2025 10:34 AM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप केंद्र सरकार में एक सुरक्षित और प्रतिष्ठित करियर का सपना देख रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है। गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आधिकारिक तौर पर IB MTS के 362 पदों पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 तक अधिकृत वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसमें मल्टी-टास्किंग स्टॉफ के कई पद शामिल हैं।
ये रहेगी योग्यता – मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा पास) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास उस राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसके लिए उसने आवेदन किया है। इस पद के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
RELATED ARTICLES
24 December 2022 08:11 PM