28 April 2026 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पाकिस्तान बॉर्डर से तस्करी कर लाई गई हेरोइन मामले में बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने फरार चल रहे तस्कर के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। कच्छावा ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। आरोपी की पहचान चौपड़ा, पुलिस थाना शिवपुरा, पाली निवासी राकेश कुमार पुत्र शिवराम प्रजापत के रूप में हुई है।
मामला पूगल थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 56 से जुड़ा है। पूगल पुलिस ने 22 अप्रेल 2026 को धारा 8/21 स्वापक औषधी एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत यह मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल, पूगल थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार का एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस को स्कूटी में मादक पदार्थ हेरोइन मिला। स्कूटी सवार शिवपुरा थाना क्षेत्र, पाली निवासी खेताराम गंभीर घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके सिर का ऑपरेशन हुआ। अब वह खतरे से बाहर है।
मामले की जांच खाजूवाला थानाधिकारी कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि खेताराम पाकिस्तान बॉर्डर से यह हेरोइन लाया था। वह अपने बॉस राकेश प्रजापत के लिए यह काम कर रहा था। पुलिस अब राकेश कुमार की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक राकेश पाली पुलिस का भी वांछित है। बता दें कि 13.5 किलो हेरोइन की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रूपए है। हेरोइन बॉलीवुड का प्रचलित नशा है। यह नशा पूंजीपतियों का नशा है। अब देखना यह है कि मृदुल कच्छावा द्वारा घोषित ईनाम कितना असर करता है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
31 December 2021 06:31 PM