15 May 2022 02:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयपुर जोधपुर बाईपास के एक होटल(ढ़ाबा) संचालक के घर बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त मिला है। आरोपी शिवलाल पुत्र मघाराम को नापासर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नापासर पुलिस को मिली सूचना पर बीती रात थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर मय टीम ने हिम्मतासर स्थित शिवलाल की ढ़ाणी में दबिश दी थी। आरोपी ने डोडा बाथरूम में छिपा रखा था। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के अनुसार मौके से 46.5 किलो डोडा बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जयपुर जोधपुर बाईपास पर एक ढ़ाबा चलाता है। यहीं ट्रक बस ड्राइवरों को डोडा भी बेचता है। थानाधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट व अवैध शराब का मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन फ्लश आउट चला रखा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि जयपुर बाईपास के आस पास नशीले पदार्थ मिलने के कई ठिकाने हैं।
RELATED ARTICLES
07 October 2023 02:57 PM